Advertisement

खैराचातर मंडल में धूमधाम से मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर मंडल में 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी का ध्वज फहराया और संगठन की मजबूती तथा राष्ट्र सेवा के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।

आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान आनंद कुमार महतो, तुलसी दास जायसवाल, राजेश्वर महतो, अनीश जायसवाल, रामचरण महतो, कमल दास, मनोहर महतो, सुरेश कालिंदी, गौरव जायसवाल, महेश महतो, हरिहर महतो, संतोष नायक, रवींद्र महतो, शंकर महतो, राहुल जायसवाल, सिदम महतो, सुरेंद्र महतो सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर भाजपा खैराचातर मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार महतो ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है, जिसका श्रेय कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण को जाता है। उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य देश सेवा और समाज के हर वर्ग का विकास करना है।

तुलसी दास जायसवाल ने कहा कि भाजपा की विचारधारा राष्ट्रहित और जनकल्याण पर आधारित है। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाएं। अनीश जायसवाल ने कहा कि संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं की एकजुटता में है। सभी कार्यकर्ता मिलकर पार्टी को और मजबूत बनाएं और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करें। कार्यक्रम का समापन भारत माता के जयकारों और संगठन के प्रति समर्पण के संकल्प के साथ किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *