Advertisement

बोकारो के पेटरवार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर की गई मंदिरों और मार्गों की सफाई

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा 10 जून को बोकारो जिला के हद में पेटरवार में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

जानकारी के अनुसार सफाई अभियान की शुरुआत विशेश्वर धाम मंदिर प्रखंड परिसर से की गई, जहां कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर की सफाई कर श्रमदान किया। इसके बाद मुख्य मार्गो पर पहुंचकर सामूहिक रूप से झाड़ू लगाकर सफाई की गई। स्वच्छता अभियान के दौरान स्थानीय रहिवासियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रयास की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

इस अवसर पर भाजपा बोकारो जिला महामंत्री संजय सिन्हा ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान स्वच्छ भारत मिशन के संकल्प को आगे बढ़ाने का प्रयास है। कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि जीवन शैली का हिस्सा होना चाहिए।

वहीं पेटरवार प्रखंड के मेलाटांड़ स्थित महावीर मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय रहिवासियों ने भगवान महावीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सफल नेतृत्व की कामना की। साथ ही श्रद्धालुओं एवं उपस्थित जनों के बीच मिठाई वितरण कर हर्ष व्यक्त की गई।

मौके पर जिला कोषाध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान बनाई है तथा देश विकास, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र गौरव की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल में गरीब, किसान, युवा, महिला एवं समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण हेतु ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उनके नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर सशक्त एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभर रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य प्रह्लाद महतो, जिला उपाध्यक्ष अनिल स्वर्णकार, पेटरवार पंचायत के मुखिया दिनेश गुप्ता, असित बनर्जी, सांसद प्रतिनिधि पंकज कुमार सिन्हा, सूर्य नारायण प्रसाद, शशि स्वर्णकार, राजेश प्रसाद, विकास जायसवाल, मनोज प्रसाद, दिलबंधु प्रसाद, गुड्डू प्रसाद, संजय प्रसाद, सुभम कुमार, दीपक प्रसाद, जयंत प्रसाद, रामभरोस प्रसाद, छोटु प्रसाद, राजकुमार सिंह, शिवजी प्रसाद सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *