प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी (BJP) फुसरो मंडल के कार्यकर्ताओं ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में विभिन्न मंदिर के पुजारियों को सम्मानित किया।
जानकारी के अनुसार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 13 जुलाई को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार फूसरो नगर महामंत्री दिनेश सिंह के नेतृत्व में पटेल नगर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पुजारी संजय पांडेय एवं फुसरो बाजार महावीर मंदिर के पुजारी अशोक पांडेय को अंग वस्त्र एवं मिठाई देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर वार्ड पार्षद भरत वर्मा एवं दिनेश रविदास के अलावा नवल किशोर सिंह, अशोक सिंह, विवेक पाठक, रामलाल गोस्वामी, मूलचंद खुराना, रोहित मित्तल, बबलू सिंह आदि कई गणमान्य भाजपाई उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply