भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पांच राज्यो के विधानसभा चुनावों में जीत का किया दावा

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय के बोकारो जिला के हद में फुसरो स्थित आवासीय कार्यालय में एक दिसंबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे।

पूर्व सांसद आवास में प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पांच राज्यो के विधानसभा चुनावों में जीत का दावा किया है। उन्होने 2024 में एक बार फिर केंद्र और झारखंड में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। मरांडी ने कहा कि मिशन 2024 को लेकर हमलोगों ने कार्यकर्ताओं के साथ कमर कस ली है। संगठन को मजबूत बनाने और जनता तक पहुंचने के लिए पार्टी द्वारा कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता को भाजपा की नीतियों की जानकारी देंगे और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताने का काम करेंगे।

मरांडी ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार की कमियों को भी गिनाएंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी को मजबूत बनाने और जनता तक पहुंचने के लिए भाजपा कई कार्यक्रम चला रही है। बाबूलाल ने कहा कि फिलहाल हमलोग लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। इसी के साथ विधानसभा क्षेत्र को भी मजबूत कर रहे है।

हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए मरांडी ने कहा कि यह सरकार लूट-खसोट में लगी हुई है। चारों तरफ लूट खसोट का आलम है। यहां बालू, कोयला, पत्थर, लौह अयस्क, जमीन सभी की लूट हो रही है।

इस अवसर पर पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष भरत यादव सहित वरीय नेता लक्ष्मण नायक, सुरेंद्र राज, रवींद्र कुमार मिश्रा, राम किंकर पांडेय, दिनेश पांडेय, वैभव चौरसिया, संजय प्रसाद, सुमित सिंह, अनिल गुप्ता, नवल किशोर सिंह, भरत वर्मा, जितेंद्र सिंह, विनय सिंह, ललन मल्लाह, मनोज कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 101 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *