प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली के अम्बेडकर टोला स्थित अम्बेडकर नवयुवक संघ के तत्वावधान में 14 अप्रैल को समारोह आयोजित कर भव्य व आकर्षक रूप से मनाई गई बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती।
समारोह में मुख्य अतिथि बतौर झामुमो के पूर्व बोकारो जिलाध्यक्ष एवं केंद्रीय सदस्य हीरालाल मांझी, विशेष अतिथि जिप सदस्य सह केंद्रीय सदस्य अशोक मुर्मू सहित मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, समाजसेवी गौरीनाथ कपरदार, देवब्रत जायसवाल, संतोष नायक, ललन सोनी, मोती रजवार, शशि ठाकुर, महिला समूह की सोनाली देवी, काली रविदास, वकील शिवकुमार रविदास, मनोज रविदास आदि मंचासिन थे।

अध्यक्षता सुरेश रविदास एवं संचालन शिक्षक संजय मिश्रा कर रहे थे। प्रायः सभी मंचासिन अतिथियों ने अपने संबोधन में देशरत्न संविधान रचयिता, डॉ भीमराव अंबेडकर को एक महान समाज सुधारक व प्रेरणाश्रोत बताते हुए उनके बताए मार्गो पर चलने के लिए आह्वान किया। सर्वप्रथम पूर्वाह्न विभिन्न मुहल्ले व सार्वजनिक चौक,चौराहे पर आकर्षक प्रभात फेरी निकाली गई, फिर दोपहर मुहल्ले के बाल कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए थे।

इधर देर रात तक मंच पर भाषण चलता रहा। मौके पर आंबेडकर नवयुवक संघ के सभी पदाधिकारी, सदस्य,मुहल्ले के रहिवासी उपस्थित रहे, जिसमें महिलाओं की संख्या सर्वाधिक रही। इसके पूर्व दिन में पंचायत सचिवालय उत्तरी में भी बाबा साहब को याद किया गया। मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उप मुखिया रियाज़ अहमद, शिवकुमार, टोकन नायक, रॉकी, मनोज, निताई रजवार, मुरारी जायसवाल, रीना देवी आदि शामिल थी। चलकरी सहित पिछरी, चांपी, खेतको, मायापुर, चांदो, उत्तासारा, ऊलगडा, ओरदाना, कोह, अर्जुआ, पेटरवार, बुंडू, सदमा आदि पंचायतों में मनाई गई अम्बेडकर जयंती।
.
![]()













Leave a Reply