Advertisement

पश्चिम सिंहभूम क्षेत्र के खिलाड़ियों के चयन पर बीरसिंह मुंडा ने जताया हर्ष

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम हॉकी खेल अध्यक्ष बीरसिंह मुंडा ने एनजीओ शाक्ति वाहिनी नई दिल्ली संस्था द्वारा पश्चिम सिंहभूम क्षेत्र के खिलाड़ियों के चयन पर संस्था एवं चयन समिति के पदाधिकारियों को तहे दिल से साधुवाद दी है।

मुंडा ने खासतौर से संस्था के निशिकांत, अनिल मिश्रा, विश्वजीत वर्मन और चाईबासा के सार्जेंट मेजर मंशु गोप को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने जिला मुख्यालय चाईबासा स्थित संबंधित यादगार पुलिस लाइन मैदान में आयोजित शिविर में महिला खिलाड़ियों को अमेरिकी खेल और संस्कृतिक खेल क्षेत्र के लिए एक यादगार पहलु बताया है।

बताया जाता है कि पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में बन्दगांव से 20, टेबो से 15, आनन्दपुर से 15 एवं मनोहरपुर से 13 छात्राओं को चयनित किया गया है। पुलिस लाइन मैदान में आयोजित शिविर को बीरसिंह मुंडा ने सराहनीय कदम उठाया है। मुंडा के अनुसार सफल उक्त प्रतिभागियो ने कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से सफलता हासिल की है। इनकी सफलता उनके कड़ी मेहनत को इंगित करती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *