Advertisement

आदिवासी कल्याण केन्द्र द्वारा किरीबुरू में बिरसा जयंती मनी

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। आदिवासी कल्याण केन्द्र के तत्वाधान में पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में किरीबुरू मे धरती आबा भगवान् बीर बिरसा मुंडा की जयंती बीते 15 नवम्बर को मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः 9 बजे से विधिवत भगवान बिरसा की पूजा अर्चना की गयी।

जानकारी के अनुसार जयंती पर सरना समिति के पुजारियों द्वारा प्रार्थना की गई। बिरसा जयंती पूरे धूम धाम एवं हर्षो उल्लास के साथ मनाई गई। क्षेत्र के सैकड़ो रहिवासियों ने भगवान बिरसा को याद करते हुए श्रद्धा के पुष्प अर्पण किया।

इस अवसर पर चाईबासा क्षेत्र के कांग्रेस के वरीय कार्यकर्ता सन्नी सिंकू पदयात्रा करते हुए नोवामुडी क्षेत्र होते हुए किरीबुरू पहुँचे। यहाँ रहिवासियों ने स्वागत करते हुए एक साथ बिरसा मुंडा जयंती मनाई।
मौके पर समाजसेवी वीर सिंह मुंडा एवं सन्नी सिंकू ने बताया कि बिरसा मुंडा ने तीन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए उलगुलान किया।पहला वे जल, जंगल, जमीन जैसे संसाधनों की रक्षा करना चाहते थे।

दूसरा, नारी की रक्षा और सुरक्षा तथा तीसरा, वे अपने समाज की संस्कृति की मर्यादा को बनाये रखना चाहते थे। समाजसेवी मुंडा ने विरसा भगवान के नारा- रानी का राज खत्म करो, हमारा साम्राज्य स्थापित करो से सबों को परिचित कराया। उन्होंने बताया कि बिरसा मुंडा आदिवासी समाज से आते थे। झारखंड में उन्हें सभी धरती आबा के नाम से पुकारते हैं। मौके पर दर्जनों रहिवासियों ने पुष्प अर्पण कर खुशियां जाहिर की।

इस अवसर पर एसडीपीओ किरीबुरू अजीत कुजूर, मुखिया लिपी मुंडा, मुखिया पार्वती कीड़ो, मुखिया ग्लोरिया प्रफुल्लित टोप्पो, सुमन मुण्डू, महासचिव रोया राम चम्पिया, दुल्लु हेस्सा, बीर सिंह मुण्डा, मानसिंह मुण्डू, बुधवा कोंगाड़ी, मार्शल पुर्ती, बीरबल गुडिया, सरगिया अंगरिया व अन्य शामिल दिखे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *