Advertisement

करगली मे बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा का अनावरण

बिनोद बिहारी महतो के बताए मार्ग पर चलकर ही राज्य का सर्वांगीण विकास संभव-मंत्री

विनोद बिहारी के आदर्श व विचारों को जीवन में उतरने की जरूरत-विधायक

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। विस्थापित समन्वय समिति बेरमो की तत्वाधान मे 15 नवंबर को बोकारो जिला के हद में करगली स्थित बिनोद बिहारी महतो ग्राउंड में बिनोद बिहारी महतो की मूर्ति का अनावरण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्य के मंत्री बेबी देवी ने बिनोद बिहारी महतो को झारखंड आंदोलन का जनक बताया। उन्होंने कहा कि बिनोद बाबू और शिबू सोरेन के अथक प्रयास से ही झारखंड अलग राज्य बन सका है। उन्होंने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलकर ही झारखंड का सर्वांगीण विकास हो सकता है।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह ने कहा कि यह क्षेत्र विनोद बाबू की कर्म भूमि रही है। यहां उनकी इतनी बड़ी प्रतिमा की स्थापना काफी हर्ष की बात है। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन के जनक बिनोद बिहारी महतो के आदर्श व विचारों को जीवन में उतरने की जरूरत है।

पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने कहा कि विनोद बाबू के आदर्शों को जीवन में उतारे। उन्होंने कहा कि बिनोद बाबू ने हीं पढ़ो और लड़ो का नारा दिया था। विशिष्ठ अतिथि बीएंडके क्षेत्र के महाप्रबंधक एमके राव व कथारा जीएम दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो ने झारखंड राज्य के गठन में अग्रणी भूमिका निभाई थी। उनके पद चिन्हों पर चलकर ही झारखंड का विकास किया जा सकता है।

मौके पर पूर्व मंत्री लालचंद महतो, पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, गोमियां विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो की धर्म पत्नी कौशल्या देवी, भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह व देवीदास, झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, समिति के काशीनाथ सिंह आदि ने स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम की अघ्यक्षता समिति के अध्यक्ष सह एटक नेता लखन लाल महतो और संचालन महासचिव काशीनाथ केवट तथा कार्यकारी अध्यक्ष बिनोद महतो ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर जयनारायण महतो, श्यामल कुमार सरकार, चंद्रशेखर झा, धनेश्वर महतो, गणेश प्रसाद महतो, भोलू खान, दीपक महतो, मदन महतो, पंचानन मंडल, सूरज महतो, संतोष महतो, नरेश महतो, बैजनाथ महतो, चंदन राम, अशोक महतो, बीएंडके एसओपी राजीव कुमार, कारो पीओ मनोज कुमार सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *