Advertisement

बिहार को मिला अनुभवी नेतृत्व, सम्राट चौधरी को सीएम बनने पर केदारनाथ ने दी बधाई

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल को पदभार ग्रहण कर लिया। चौधरी के पदभार ग्रहण करने पर सामाजिक कार्यकर्ता केदारनाथ महतो ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

जानकारी के अनुसार केदारनाथ महतो ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि सम्राट चौधरी एक अनुभवी एवं दूरदर्शी नेता हैं और उनके नेतृत्व में बिहार निश्चित रूप से विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए उनकी सोच और कार्यशैली प्रभावी साबित होगी।

महतो ने अपने बधाई संदेश न कहा है कि बिहार की जनता को एक सक्षम और अनुभवी मुख्यमंत्री मिला है, जो राज्य के विकास को सही दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने सीएम सम्राट चौधरी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में बिहार प्रगति के पथ पर तेजी से अग्रसर होगा। उन्होंने कहा है कि राज्य की जनता को अब विकास की नई उम्मीद जगी है और आने वाले समय में इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *