दलित- गरीबों की बेदखली के खिलाफ आंदोलन तेज करेगी माले
एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। बढ़ते महंगाई के दौर में बिहार भीषण भूख, गरीबी और बेकारी की गिरफ्त में है। राज्य सरकार (State Government) सरकारी जमीन पर बसे दलित- गरीब को वासगीत पर्चा, आवास देने के बजाये बुलडोजर से झोपड़ी उजाड़ रही है।
दलितों की वस्ती में पहुंच पथ के अभाव से वे गुलामी की जिंदगी जी रहे हैं। बिजली गरीबों का अधिकार है, लेकिन सरकार गरीबों के घर से बिजली काट रही है।
भाकपा माले 2 सौ यूनिट बिजली गरीब परिवार को नि: शुल्क देने को लेकर आंदोलन तेज करेगी। समस्तीपुर समेत संपूर्ण मिथिलांचल वर्षा के जल जमाव की गिरफ्त में रहता है। इसे लेकर सरकार मास्टर प्लान बनाने में विफल रही है।
जल जमाव के खिलाफ माले संघर्ष तेज करेगी। समस्तीपुर में माले का जनाधार लगातार बढ़ रही है। इसे और आगे बढ़ाते हुए संगठित रूप देकर माले उक्त प्रश्नों पर निर्णायक संघर्ष की रूख अख्तियार करेगी।
उक्त बातें भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी कॉ धीरेन्द्र झा ने 10 जुलाई को शहर के मालगोदाम चौक स्थित जिला कार्यालय में जिला स्थाई समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर माले नेता जीबछ पासवान, अमित कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, फूल बाबू सिंह, बंदना सिंह, मंजू प्रकाश, ललन कुमार आदि ने बैठक में अपने- अपने विचार व्यक्त किया। बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव प्रोफेसर उमेश कुमार ने की।
आयोजित बैठक में आगामी 13 से 21 जुलाई तक खेग्रामस का विशेष सदस्यता अभियान चलाने, 24 जुलाई को माले जिला कमिटी की बैठक करने, 28 जुलाई को सभी प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय कन्वेंशन करने, एक अगस्त को मजदूर संगठनों द्वारा जिला समाहरणालय पर प्रदर्शन करने, 7 अगस्त को समाहरणालय पर महागठबंधन द्वारा प्रदर्शन करने, आदि।
एक से 9 अगस्त के बीच बिगड़ती कानून- व्यवस्था एवं किसान प्रश्नों को लेकर किसान महासभा द्वारा प्रखंडों पर प्रदर्शन करने, 15 से 20 अगस्त के बीच माले का जिला सम्मेलन करने, 21 अगस्त को ऐपवा का जिला सम्मेलन करने, 22 अगस्त को किसान महासभा द्वारा जिला समाहरणालय पर प्रदर्शन करने, 15 से 20 फरवरी 2023 को बिहार की राजधानी पटना में माले के राष्ट्रीय महाधिवेशन को सफल बनाने समेत अन्य आंदोलनात्मक एवं सांगठनिक निर्णय लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए माले जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार ने कहा कि सरायरंजन के बथुआ बुजुर्ग में मुसहर समुदाय के घर उजाड़ने एवं खानपुर के वर्मा विस्थापितों पर साजिशन हमला के खिलाफ प्रतिरोध सभा संगठित कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
![]()












Leave a Reply