Advertisement

नए व्यवहार न्यायालय का आज भूमि पूजन, डीएम ने लिया तैयारियों का जायजा

पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश करेंगे कोर्ट भवन का शिलान्यास

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर में न्याय और विकास की नई इबारत लिखी जाने वाली है। पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू 24 अप्रैल को सोनपुर अनुमंडलीय न्यायालय के नए भवन का भूमि पूजन करेंगे।

लगभग ₹38 करोड़ की लागत से बनने वाले इस आधुनिक व्यवहार न्यायालय के निर्माण की प्रक्रिया अब औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। इसे लेकर 23 अप्रैल को सारण के जिलाधिकारी (डीएम) वैभव श्रीवास्तव ने एसपी विनीत कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निर्माण स्थल का दौरा किया और भूमि पूजन की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। डीएम ने निर्देश दिया कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था में कोई कमी न रहे।

​बाबा हरिहरनाथ का आशीर्वाद और कॉरिडोर की चर्चा

निरीक्षण के पश्चात डीएम श्रीवास्तव ने बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजन-अर्चना किया। मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह ‘लल्ला’ से मुलाकात के दौरान डीएम ने यहां बड़ी खुशखबरी साझा की। उन्होंने बताया कि हरिहरनाथ कॉरिडोर का निर्माण कार्य भी शीघ्र प्रारंभ होने की प्रबल संभावना है, जिससे मंदिर क्षेत्र का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा। ज्ञात हो कि ​निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश 24 अप्रैल को भूमि पूजन करने के पश्चात शाम सात बजे बाबा हरिहरनाथ की दिव्य श्रृंगार आरती में सम्मिलित होंगे। वे इस अवसर पर प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना भी करेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *