Advertisement

बहुप्रतीक्षित सिंहपोखरिया-जैंतगढ़ सड़क मार्ग के निर्माण कार्य का भूमि पूजन

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पथ प्रमंडल चाईबासा के अंतर्गत बहुप्रतीक्षित पथ, सिंहपोखरिया–जैंतगढ़ सड़क मार्ग (भाया सेरेंगसिया, जगन्नाथपुर) के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन समारोह 10 अप्रैल को संपन्न किया गया।

इस महत्वपूर्ण परियोजना का शिलान्यास झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार तथा परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा, सांसद जोबा मांझी एवं जगन्नाथपुर विधायक सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकु द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण रहिवासी उपस्थित रहे। जिसमें जगन्नाथपुर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ललित दोराईबुरु, झारखंड मुक्ति मोर्चा हाटगम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष जोंडिया सिंकु, बलवंत गोप, सोमनाथ सिंकु, क्रांति तिरिया, मकरध्वज सरदार, रंजन गोप, मुजाहिद, इकबाल, आविद हुसैन, दिनेश प्रधान, मथुरा लागूरी, रंजीत गगराई, आफताब आलम, रोशन पान, बबलू गोप, संतोष नाग मुंडा, लोकनाथ पान, मंगल सिंह लागूरी, सागर लागूरी, शैलेश जेराई सहित कई गणमान्य एवं ग्रामीण रहिवासी शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *