Advertisement

भीम आर्मी ने मनाया बिरसा मुंडा जयंती सह झारखंड स्थापना दिवस समारोह

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। भीम आर्मी बोकारो जिला कमेटी द्वारा 15 नवंबर को जिला के हद में कथारा में बिरसा मुंडा जयंती सह झारखंड स्थापना दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर आयोजित जयंती सह स्थापना दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता भीम आर्मी गोमियां प्रखंड अध्यक्ष अमरजीत कुमार ने किया। मुख्य अतिथि भीम आर्मी बोकारो जिलाध्यक्ष गोवर्धन रविदास द्वारा धरती आबा बिरसा मुंडा के तस्वीर पर फुल माला पहनाकर एवं मिठाई बांटकर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। साथ ही आगामी 26 नवंबर को फुसरो में संविधान दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रविदास ने कहा कि भीम आर्मी धरती आबा बिरसा मुण्डा, संविधान निर्माता डॉ भीम राव अम्बेदकर एवं झारखंड आंदोलनकारी विनोद बिहारी महतो की सोंच का झारखंड बनाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि भीम आर्मी बोकारो जिला के सभी प्रखंडो में गठन कर संगठन को मजबूत किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य रुप से अमरजीत कुमार, मुकेश कुमार, सुरेन्द् राम, नकुल रविदास, शैलेस घासी, बिट्टू घासी, नितिश कुमार, अशोक भुईया, सुनित रविदास, जितेन्द्र रविदास, कुंवर राम, जगेश्वर राम, संजय, सुरेश रविदास, मोहन राम, प्रमोद कुमार एक्का, पीटू राम, सतीला देवी, बबीता देवी, सोनी देवी, बुधनी देवी, बालो देवी आदी दर्जनों रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *