एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। केंद्रीय श्रम संगठन भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह तथा संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार ने 10 नवंबर को बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र का दौरा किया।
इस अवसर पर भामसं प्रदेश संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार ने कहा कि आगामी 30 तथा 31 दिसम्बर को रांची में झारखंड प्रदेश भारतीय मजदूर संघ का दो दिवसीय अधिवेशन सम्पन्न होने जा रही है। इसी बाबत भामसं के प्रतिनिधि मंडल पूरे प्रदेश का दौरा कर रहे है।
इसी के तहत उनके द्वारा ढोरी क्षेत्र का दौरा किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने कहा कि बीते 3 नवंबर को रांची में झारखंड सरकार के विरूद्ध भामसं के कार्यकर्ताओं द्वारा विशाल धरना, प्रदर्शन व् रैली का आयोजन कर राज्य सरकार के समक्ष ठेका मजदूरों, आंगनबाड़ी, सहिया आदि कार्यरत मजदूरों को जो उचित मानदेय, सीएमपीएफ, पेंशन, बैंक से वेतन भुगतान आदि विषयों को लेकर ज्ञापन देने का कार्य किया गया है।
उन्होंने कहा कि हमारी माँगो को सरकार द्वारा जल्द निष्पादन नही किया गया तो संघ आने वाले समय मे देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन करने का कार्य करेगी।
मौके पर उपरोक्त के अलावा सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सह संयुक्त सलाहकार संचालन समिति सदस्य रवीन्द्र कुमार मिश्रा, भामसं बोकारो जिला मंत्री संत सिंह, ढोरी क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह, कुलदीप, प्रमोद सिंह, ललन मल्लाह आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply