धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में बनासो पंचायत के नावाटांड में 23 जुलाई को भारतीय मजदूर संघ का 67वां स्थापना दिवस मनाया गया। मौके पर भामसं के जिला सह मंत्री सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।
भारतीय मजदूर संघ प्रखंड पदाधिकारी, सदस्य और सहिया संघ के संयुक्त तत्वाधान में क्षेत्र के मजदूर भाइयों के उपस्थिति में धूमधाम से भामसं की स्थापना दिवस मनाई गई। इस अवसर पर जिला सह मंत्री मंजू देवी ने भारतीय मजदूर संघ के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि बीएमएस भारत का सबसे बड़ा केंद्रीय श्रमिक संगठनों में से एक है।
इसकी स्थापना भोपाल में महान विचारक दंतोपंत ठेंगड़ी के द्वारा प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के जन्म दिवस 23 जुलाई 1955 को हुई थी। भारत के अन्य श्रमिक संगठनों की तरह यह किसी संगठन के विभाजन के कारण नहीं बना। वरण एक विचारधारा के लोगों का समन्वित प्रयास का परिणाम है।
यह मजदूर संगठन किसी भी राजनीतिक दल की श्रमिक इकाई नहीं है, बल्कि मजदूरों का, मजदूरों के लिए, मजदूरों के द्वारा संचालित अपने में स्वतंत्र मजदूर संगठन है। उन्होंने कहा कि स्थापना के पश्चात द्रुत गति से उन्नति करते हुए आज यह देश में सर्वाधिक सदस्य संख्या वाला मजदूर संगठन भारतीय मजदूर संघ तथा भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ संबंधित एक इकाई भारतीय संरक्षण कामगार संघ, आयुध निर्माणी का संगठन में से एक है।
इससे पूर्व कार्यक्रम को झंडा फहरा कर भारतीय मजदूर संघ का नारा लगा कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। राष्ट्रहित हित, उद्योग हित, मजदूर हित का नारा के साथ कार्यक्रम को किया गया। इस मौके पर भामसं के हजारीबाग जिला सह मंत्री मंजू देवी, विष्णुगढ़ प्रखंड अध्यक्ष सुरेश राम, संगठन मंत्री थानेश्वर महतो, उपाध्यक्ष पिंकी देवी, रूपेंद्र कुमार महतो, आंगनबाड़ी सहायिका सीता देवी, सुजीत कुमार, आदि।
हीरालाल कुमार, अजीत कुमार, सुखलाल मुर्मू, विजय बेसरा, मालती देवी, कमली देवी, हीरामन राम, लक्ष्मी देवी, लीलावती देवी, धुरपतिया देवी, सुगिया देवी, रविन्द्र कुमार दास, रेखा कुमारी, सीता देवी आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply