Advertisement

फुसरो मे श्याम बाबा जन्मोत्सव पर भंडारे का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो स्थित राजेंद्र स्मृति भवन में 23 नवंबर को श्याम बाबा का जन्मोत्सव मनाया गया।

जानकारी के अनुसार राजेंद्र स्मृति स्थित श्रीश्याम रसोई सेवा परिसर में खाटू श्याम जन्मोत्सव कार्यक्रम का धूमधाम से आयोजन किया। यहां खाटू श्याम बाबा के जन्मदिन पर केक काटकर भण्डारे का आयोजन किया गया। जन्मदिन पर सभी भक्तगण झूमते नजर आए।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बेरमो बीडीओ मघू कुमारी, द्वारिका प्रसाद बंसल, राम गोपाल अग्रवाल, ढोरी जीएम की धर्मपत्नी अर्चना अग्रवाल, प्रेम राज गोयल, छितरमल अग्रवाल, आनंद गोयल, कांग्रेसी नेता छेदी नोनिया व परवेज अख्तर, भाजपा नेता दिनेश सिंह, सुमित सिंह व शंकर सिंहा सहित हिमांशी अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, अनीता गोयल, सुरेश बंसल, आदि।

मीनू अग्रवाल, तरूण गुप्ता, दीपक अग्रवाल, रवि सिंह उर्फ पिंटू सिंह, प्रवीण अग्रवाल, दिलीप मित्तल, पंकज मित्तल, सुरेंद्र गोयल, कल्याण अग्रवाल, सुशांत राईका, पवन अग्रवाल, श्याम लाल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, राजू अग्रवाल आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *