Advertisement

बेरमो विधायक ने किया संघ का पुनर्गठन, सदन सिंह बनाए गए संघ के कार्यकारी अध्यक्ष

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। इंटक से संबद्ध डीवीसी कर्मचारी संघ केंद्रीय कमेटी की बैठक बेरमो विधायक एवं डीवीसी कर्मचारी संघ के केंद्रीय अध्यक्ष कुमार जयमंगल सिंह की अध्यक्षता में बीते 11 जनवरी को हुई थी। बैठक में बेरमो विधायक सह संघ के केंद्रीय अध्यक्ष सिंह ने केंद्रीय कमिटी का विस्तार एवं पुनर्गठन करते हुए अधिसूचना जारी कर दी।

यहां डीवीसी कर्मचारी संघ के केंद्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में सदन कुमार सिंह को मनोनीत किया। इसके अलावे डीवीसी बोकारो थर्मल शाखा उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, दशरथ राम को हजारीबाग शाखा महासचिव, अरिंदम बनर्जी को डीवीसी मेजिया प्लांट के सहायक सचिव, विकाश कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष, उमेश कुमार शर्मा डीवीसी सीटीपीएस इसके अलावे डीवीसी के विभिन्न परियोजनाओं से भी अन्य सदस्यों को संगठन में जिम्मेदारी दी गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *