Advertisement

बेरमो विधायक ने किया ₹11.5 लाख की योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह ने 22 अप्रैल को अपने विधायक मद से बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली दक्षिणी एवं उत्तरी पंचायत में साढ़े ग्यारह लाख की लागत से बनने वाली चार योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास किया।

जानकारी के अनुसार बेरमो विधायक ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों की उपस्थिति में योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास किया।उन्होंने फोन पर सभी को बताया कि रांची से लौटने के दौरान पेटरवार में सड़क जाम के चलते वे समय पर शिलान्यास स्थलों पर नहीं पहुंच सके है। बताया जाता है कि योजनाओं में अंगवाली दक्षिणी पंचायत के बारकेंदुआ में ढाई लाख का सोलर सहित पानी टंकी, सिमराबेड़ा में सोलर डीप बोरिंग जिसका प्राक्कलन राशि चार लाख, अंगवाली उत्तरी पंचायत के काली माता मंदिर परिसर में टाइल्स सहित सौंदर्यीकरण जिसका प्राक्कलन राशि ₹ दो लाख, खेरहाजरही में तीन लाख की लागत से शेड निर्माण आदि शामिल है।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि के तौर पर हरेक स्थल पर पेटरवार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शब्बीर अंसारी, ब्रजेश सिंह, सुदर्शन सिंह, अभय ठाकुर, नगर सचिव जितेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे। इसके अलावा अंगवाली दक्षिणी पंचायत में पंचायत जे पूर्व मुखिया अशोक प्रग्नेत, पंचायत समिति सदस्य जीतलाल सोरेन, अध्यक्ष मानिक चंद मंडल, दुलीचंद मांझी, लाभुक दुर्गा मांझी, लालचंद मांझी, रतनी देवी, बिरजी देवी, शिवलाल टुडू, अंगवाली उत्तरी में पंचायत अध्यक्ष गौरीनाथ कपरदार, पूजारी प्रदीप मुखर्जी, मां हीरा मुखर्जी, लाभुक अजय रजवार, साकेत रजवार, सौरव पाल, बरुण मिश्रा, पवन कमार, हिटलर रविदास, चंदन रविदास आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *