Advertisement

बेरमो सीओ ने छापेमारी कर बालू लदा एक ट्रैक्टर को जप्त कर किया पुलिस के हवाले

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) द्वारा मानसून अवधि को देखते हुए बीते 10 जून से आगामी 15 अक्टूबर तक नदियों से बालू उठाव पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है। बावजूद इसके बोकारो जिला के हद में विभिन्न नदी घाटों से बालू की तस्करी बदस्तूर जारी है।

जिसपर अंकुश लगाने को लेकर बीते 10 जून की देर रात बेरमो के अंचल अधिकारी (सीओ) संजीत कुमार सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर बोकारो थर्मल स्थित डिग्री कॉलेज के समीप छापेमारी की। छापेमारी के दौरान अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर जब्त किया गया, जबकि दो और ट्रैक्टर मौका पाकर भाग निकले। बताया जाता है कि बेरमो सीओ ने जप्त एक ट्रैक्टर को बोकारो थर्मल थाना के अवर निरीक्षक कृष्णा उरांव के सुपुर्द कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए है। पुलिस ने जप्त ट्रैक्टर को थाना ले आई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *