Advertisement

शादी का झांसा देने वाले सलाखों के पीछे

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में तेनुघाट ओपी पुलिस ने नाबालिग के साथ शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

घटना के संबंध में थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पीड़िता से पूछताछ करने के बाद रोशन करमाली को उसके घर से गिरफ्तार किया गया और मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी को बीते 4 जुलाई की सुबह सूचना मिली थी कि एक नाबालिग तेनुघाट कॉलेज के पास अचेत अवस्था में गिरी पड़ी है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उक्त लड़की को तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ के दौरान पीड़िता ने बताया कि वो कसमार थाना क्षेत्र की है।

तेनुघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत उलगड्डा के कटहल टांड के रहने वाले रोशन करमाली ने उसे चार-पांच दिनों तक अपने घर पर रखा। रोशन ने शादी करने की बात कह कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। फिर बीते 3 जुलाई की शाम को उसे पेटरवार चौक पर ले जाकर छोड़ दिया।

इस संबंध में पीड़िता ने बताया कि वह घर न जाकर फिर से उक्त युवक की तलाश में 4 जुलाई को तेनुघाट पहुंची। लेकिन तेनुघाट कॉलेज के निकट वह बेहोश होकर गिर गई।

उसी समय गोमियां स्थित माहेर संस्था के सदस्य रांची जा रहे थे, तभी उन्होंने उक्त लड़की को अचेत अवस्था में देखा और उन्होंने घटना की जानकारी थाना प्रभारी को दी। इसके बा उक्त युवती को बेहोशी की हालत में पुलिस द्वारा तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *