Advertisement

जनता मजदूर संघ के रीजनल सहायक सचिव बने बैरिस्टर सिंह

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। जनता मजदूर संघ के केंद्रीय महामंत्री सिद्धार्थ गौतम के मार्गदर्शन में बीते 12 अप्रैल को जिला के हद में बोकारो थर्मल स्थित त्रिजल मैरेज हॉल मे रिजिनल कमेटी की बैठक आयोजित की गई थी। इस अवसर पर सीसीएल रीजनल कमिटी का गठन किया गया था, जिसमें सर्वसम्मति से बैरिस्टर सिंह को सहायक सचिव बनाया गया।

इस अवसर पर रीजनल सहायक सचिव सिंह का स्वागत संघ के केंद्रीय महामंत्री सिद्धार्थ गौतम ने माला पहना कर किया। उन्हें सहायक सचिव बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि श्रमिकों की समस्याओं को लेकर बेहतर कार्य करने का हर हाल मे प्रयास करूंगा और श्रमिकों को हक एवं उनके अधिकार को दिलाना उनका लक्ष्य होगा।

उन्हें बधाई देने वालों में जनता मजदूर संघ के रीजनल सचिव ओम प्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, गगन देव राम, भोला चौहान, कार्तिक मांझी, त्रिभुवन राम, ऋषि कुमार, विकास दास, अनिल सिंह, अरूप पाल, मयंक मुखर्जी, संतोष कुमार, शिबू डे, शैलेश प्रसाद के अलावा अन्य शामिल थे। ज्ञात हो कि बोकारो जिला के हद में स्टाफ कॉलोनी कथारा रहिवासी बैरिस्टर सिंह ने राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन (आरकेएमयू) मे क्षेत्रीय अध्यक्ष पद, क्षेत्रीय सेफ्टी बोर्ड के सदस्य पद को छोड़ते हुए जनता मजदूर संघ में दर्जनों समर्थकों के साथ शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *