Advertisement

बैंक ऑफ इंडिया नवादा शाखा ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घघाटन

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड (Vishnu garh) के हद में चानो में 15 जनवरी को बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) नवादा शाखा ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया।

विष्णुगढ़ पूर्वी जिला परिषद सदस्य मिथिला पटेल ने कोडरमा सांसद प्रतिनिधि भुवनेश्वर पटेल, शाखा प्रबंधक देवानंद मिश्रा, पूर्व मुखिया डुमरचंद महतो की उपस्थिति में फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर केंद्र का उद्घघाटन किया।

इस अवसर पर जिप सदस्य मिथिला पटेल ने कहा कि ग्राहक सेवा केंद्र खोलने से लोगों को काफी सुविधा होगी। रूपए पैसे की जमा व निकासी के अलावा बैंकिंग संबंधित सभी कार्य इस केंद्र के माध्यम से आसानी से होंगे।

उन्होंने कहा कि अब ग्रामीणों को दूर जाने की परेशानी से निजात मिलेगा। शाखा प्रबंधक देवानंद मिश्रा (Branch manager Devanand Mishra) ने ग्राहक सेवा केंद्र से मिलने वाली सुविधाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी उपस्थित ग्रामीणों को दी। मौके पर केन्द्र के संचालक जितेंद्र महतो, बनासो सीएसपी के संचालक सेवा कुमार, संवेदक बहादुर पटेल, रूपलाल महतो, आदि।

रुपेंद्र महतो, हेमलाल महतो, संजय महतो, जलील राय, अख्तर अंसारी, दीपक भारती, प्रयाग दास, प्रदीप पटेल, शंकर महतो, खिरोधर महतो, नारायण बाबू, सागर कुमार, टिको महतो, विशेश्वर महतो, कमलदेव महतो, लोकनाथ महतो, रतन लाल पटेल, विक्रांत महतो, महेंद्र महतो, छत्रु महतो, महावीर महतो, बालेश्वर महतो समेत कई लोग मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *