एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। कुर्बानी का त्योहार ईद उल अजहा (बकरीद) बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बेरमो कोयलांचल क्षेत्र मे घूम-घाम से मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में इस्लाम मतावलंबीयों ने जगह जगह स्थित मस्जिदों में जाकर ईद उल अजहा का नमाज अता कर क्षेत्र में अमन चैन की कामना की।
जानकारी के अनुसार 10 जुलाई की सुबह मुस्लिम धर्मावलंबी बकरीद की नमाज अदा करने को करगली महिला मंडल में जुटे। वहीं बेरमो अनुमंडल के अन्य मस्जिदों और ईदगाहों में भी सामूहिक रूप से नमाज अदा की गई।
वहीं क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए बेरमो पुलिस प्रशासन ने भी सख्त सुरक्षा का इंतजाम किया था। सभी थाना क्षेत्रों में दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासन की ओर से रहिवासियों से किसी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई।

बताया जाता है कि, बकरीद त्योहार के मौके पर बेरमो पुलिस ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की। त्योहार के अवसर पर किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना, वीडियो या फोटो पर या धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं करने को कहा गया।
इसके अलावा किसी भी तरह भ्रामक खबर फैलाने वालों के खिलाफ फोन कर पुलिस को सूचना देने को भी कहा गया। कहा गया कि, ऐसे लोगों पर पुलिस तत्काल सख्त कार्रवाई करेगी।
पुलिस के साथ दंडाधिकारियों व चलंत दस्ता की प्रतिनियुक्ति
बकरीद के अवसर पर बेरमो अनुमंडल क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने व सुरक्षा बनाए रखने के लिहाज से पुलिस के साथ चलंत दस्ता व दंडधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई थी।
फुसरो, करगली, गांधीनगर, कुरपनिया, जरिडीह बाजार, जारंगडीह, कथारा, बोकारो थर्मल, चंद्रपुरा, नावाडीह आदि जगहो पर नमाज अदा की गई। फुसरो में थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह पल-पल की जानकारी लेते रहे। फुसरो में पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय सहित समाजसेवी महबूब आलम, अरशद हुसैन उर्फ सोनू, आदि।
रियाज अंसारी, भोलू खान, इलियास हुसैन, खुर्शीद आलम, मंजूर हुसैन उर्फ जिया, फैजान अख्तर, अमजद हुसैन, जावेद खान, निशान अख्तर आदि ने एक दूसरे से गले मिलकर बकरीद त्यौहार की बधाई दिया।
![]()












Leave a Reply