Advertisement

रामनवमी को लेकर बड़ा चौक दुर्गा मंडप प्रांगण में बजरंग दल और विहिप की बैठक

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। गिरिडीह के आदि दुर्गा मंडप प्रांगण में 16 मार्च को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की महा रामनवमी को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि बड़ा चौक पर जो मंच विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के द्वारा लगता है, इसकी रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में सर्वस्ममति से निर्णय लिया गया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। बैठक धर्म प्रसार प्रमुख अनूप यादव अध्यक्षता में संपन्न की गयी।

इस अवसर पर रामनवमी पर मंच का व्यवस्था प्रमुख शिवपूजन कुमार को बनाया गया। इसमें सहयोगी ज्योतिषाचार्य रविंद्र प्रकाश, अरुण, वरुण, लाल बहादुर तांती, मंच का संयोजक गुड्डू यादव, रिंकू, संचालनकर्ता सुरेश रजक, राम गुप्ता, गुड्डू यादव, अनिल चंद्रवंशी, आशीष रजक, मिथुन चक्रवर्ती, शुभम झा, राहुल चंद्रवंशी, गौरव कुमार, अंशु, डब्ल्यू, रामायण, बृजेश चौधरी, कन्हाई पांडेय आदि मौजूद रहेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *