Advertisement

बगदा के मनोज कपरदार को मिलेगा स्पेनिन सहित्य गौरव सम्मान

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। कसमार प्रखंड के हद में बगदा निवासी कला समीक्षक मनोज कुमार कपरदार को वर्ष 2023 का
स्पेनिन सहित्य गौरव सम्मान मिलेगा। सम्मान देने का निर्णय रांची की प्रतिष्ठित संस्था स्पेनिन द्वारा लिया गया है।

जानकारी के अनुसार बगदा निवासी मनोज की यह सम्मान उर्सलाईन कॉन्वेन्ट इंटर कॉलेज रांची के सभागार में आयोजित भव्य कार्यक्रम में आगामी 25 नवम्बर को प्रदान किया जायेगा। यह जानकारी संस्था के निदेशक डॉ कुमार संजय ने दी।

निदेशक ने बताया कि मनोज का चयन हिंदी साहित्य के विद्वान डॉ अशोक प्रियदर्शी और डॉ माया प्रसाद ने किया है। चयन समिति ने अपनी टिप्पणी में लिखा है कि मनोज कुमार कपरदार की सक्रियता चकित करती है। यह झारखंडी माटी की संतान है। और इस मिट्टी का ऋण चुका रहे हैं।

शहरों की चकाचौंध में आदिवासी कला, परंपरा लुप्त होती जा रही हैं। कपरदार आदिवासी कला परंपराओं को रेखांकित कर उन्हें जीवित रखने के उपक्रम में लगे हैं।

ज्ञात हो कि, यह सम्मान विगत 16 वर्षो से लगातार देश के ख्याति प्राप्त साहित्यकारों को दिया जाता रहा है। इनमें से प्रमुख रूप से ऋषिकेश सुलभ (पटना), पंकज सुबीर (सीहोर), महेश कटारे सुगम (सागर), अनिता रश्मि (रांची), मार्टिन जॉन (पश्चिम बंगाल), हरकीरत हीर (असम), रामदुलारी शर्मा (गुना), उर्मिला शुक्ल (छत्तीसगढ़), नरेश अग्रवाल (जमशेदपुर) शामिल है।

यह संस्था उत्कृष्ट रचनाक्रम के आधार पर यह सम्मान देती है। मनोज झारखंड के कलाकारों और कलाकृतियों पर निरंतर लेखन कार्य कर रहे है। इनके लेखन से झारखंड की कला को राष्ट्रीय पहचान मिली है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *