Advertisement

आरजेडी प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव से मिला पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रतिनिधिमंडल

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रदेश प्रभारी पूर्व केन्द्रीय मंत्री जय प्रकाश नारायण यादव से बिहार की राजधानी पटना जाकर पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

मुलाकात करने वालों में साहू समेत चतरा से संजय कुमार स्नेही, बोकारो से योधन नायक, हजारीबाग से कुंज बिहारी साव एवं जमशेदपुर से मनोज गुप्ता शामिल थे। उक्त जानकारी बोकारो थर्मल रहिवासी राजद नेता योधन नायक ने देते हुए 18 सितंबर को बताया कि आरजेडी पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने दो माह के भीतर झारखंड के सभी जिला का दौरा एवं प्रवास किया।

छह जिला के अध्यक्षों की घोषणा करी और जल्द ही सात जिला के अध्यक्षों की घोषणा भी करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दूर्गा पुजा के बाद एक बार फिर झारखंड के सभी जिला में दौरा एवं प्रवास करने का कार्यक्रम बनाया जा रहा है। इन तमाम बातों से प्रदेश प्रभारी को अवगत कराया गया हैं। झारखंड प्रभारी यादव ने कहा कि आप सबों के संगठनात्मक कार्य से पार्टी संतुष्ट है और विश्वास है कि इसे आगे भी निरंतर जारी रखेंगे। कहा कि निश्चित रूप से झारखंड में भी राष्ट्रीय जनता दल की शक्ति बढ़ रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *