Advertisement

डीएवी गुवा के दसवीं बोर्ड में 95.4 प्रतिशत के साथ अजहर खान बने टॉपर

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में सारंडा वन क्षेत्र स्थित सेल-बीएसएल संबद्ध डीएवी गुवा के विद्यार्थियों ने कक्षा दसवीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस सफलता से विद्यालय परिवार और अभिभावकों में खुशी का माहौल है।

विद्यालय के टॉपरों में अजहर खान ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, छात्रा आयुषी कुमारी ने 93.2 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान तथा छात्र सोहम सिद्धार्थ ने 86.4 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान पर मेधावी छात्रों की श्रेणी में टॉपर रहे।

विद्यालय का यह परिणाम संतोषजनक और सराहनीय माना जा रहा है। विद्यालय की सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग से संभव हो सका है। स्कूल के चेयरमैन चंद्रभूषण कुमार के प्रति ग्रामीणों ने आभार व्यक्त किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *