प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के तहत डॉ राजेन्द्र प्रसाद पब्लिक स्कूल सेक्टर नाइन रानीपोखर में 8 नवंबर को तम्बाकू के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सिविल सर्जन बोकारो डॉ अभय भूषण प्रसाद के आदेशानुसार स्कूल प्राचार्य मुकेश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्रों में तम्बाकू के दुष्प्रभाव से संबंधित चित्रकला, वाद-विवाद प्रतियोगिता और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्राचार्य मुकेश कुमार ने बच्चों को तम्बाकू से होने वाले रोगों एवं निकोटीन के हानिकारक प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तम्बाकू के सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है और बच्चों की पढ़ाई में रुचि कम होती है। उन्होंने छात्रों और अभिभावकों से अपील की कि तम्बाकू का सेवन छोड़ने के लिए तम्बाकू नशा मुक्ति केंद्र या भारत सरकार के टोल फ्री नंबर 1800-11-2356 से संपर्क करें। कार्यक्रम में उप प्राचार्य आलोक चतुर्वेदी, शिक्षक विश्वजीत, माधुरी कुमारी, बिन्दु सिंह, सरिता सिन्हा, गीता कुमारी सहित कई शिक्षकगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply