Advertisement

मांझी में महिला पोषण एवं सशक्तिकरण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। दस दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के तहत सारण जिला के हद में मांझी प्रखंड सभागार में 11 सितंबर को महिलाओ के पोषण एवं सशक्तिकरण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन सारण की जिला मिशन समन्वयक निभा कुमारी द्वारा महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार लाने के लिए खान – पान में देशी एवं मोटे अनाज को शामिल करने पर जोर दिया गया। उन्होंने बताया कि आज महिलाओं में अनीमिया की समस्या बहुत बढ़ रही है। जिसका मुख्य कारण आधुनिक जीवनशैली और खान -पान में पौष्टिक आहार की कमी है। इसके लिए अपने खाने की थाली में सभी पौष्टिक भोजन को शामिल करना होगा।

उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान आयरन की गोली और 1000 दिन विशेष देखभाल पर ध्यान देकर पोषण स्तर में सुधार लाया जा सकता है। वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक मधुबाला द्वारा घरेलू हिंसा, साइबर सुरक्षा 181 एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया। जेंडर विशेषज्ञ सुजाताश्री द्वारा बाल विवाह तथा इससे होने वाले प्रभाव के बारे में बताया।

कार्यक्रम में वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ सत्येंद्र कुमार, मनोसामाजिक परामर्शी कुमारी शैलजा, सभी महिला पर्यवेक्षिका एवं सेविका व् सहायिका उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *