Advertisement

ग्रीन दिवाली मनाने को लेकर विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। सहयोगिनी संस्था द्वारा बोकारो जिला के हद में उच्च विद्यालय तालगरिया में स्विच ऑन फाउंडेशन कोलकत्ता के सौजन्य से धुंआ रहित और प्रदूषण रहित दिवाली मनाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों के बीच रंगोली और चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे छात्राओं ने प्राकृतिक रंगोली के तहत पेड़ पौधों, फल, फूल, पत्तियों, मिट्टी और पत्थरो से बहुत ही आकर्षक रंगोली बनाई। जिसकी सभी अतिथियों और विद्यालय परिवार ने सराहना की।

इस दौरान छात्र छात्राओं ने वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर बहुत ही सुंदर चित्रकारी किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बी मांझी, संस्था के समन्यवक रवि कुमार राय ने सभी बच्चो को प्रदूषण रहित दिवाली मनाने और उच्चतम न्यायालय तथा झारखंड सरकार के आदेश के बारे में बताया कि दिवाली को रात आठ बजे से लेकर रात दस बजे तक ही ग्रीन पटाखा का उपयोग करना है।

इस दौरान विद्यालय के तमाम छात्र छात्राओं ने शपथ लिया कि इस वर्ष प्रदूषण मुक्त दीवाली मनाने का कार्य करेंगे। इसी क्रम में मध्य विद्यालय तालगरिया, सिलफॉर, बाटबिनोर में प्रदूषण मुक्त दीवाली मनाने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *