Advertisement

डीएवी गुवा में सिंगल यूज़ प्लास्टिक व पॉलिथीन के प्रति चला जागरूकता अभियान

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा स्थित सेल के मुख्य महाप्रबंधक विपिन कुमार गिरी के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशानुसार डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में सिंगल यूज़ प्लास्टिक व पॉलिथीन के प्रति बच्चों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता अभियान के तहत बच्चों को प्लास्टिक के उपयोग से होने वाली बीमारियों की जानकारी स्कूल के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने दी।

प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने कहा कि प्लास्टिक के उपयोग करने व प्लास्टिक में खाने के सामानों को रखकर उसका इस्तेमाल करने से सामान्य रूप से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लोग ग्रसित हो सकते हैं। इस संदर्भ में प्राचार्य ने बताया कि प्लास्टिक जल को प्रदूषित करता है।

प्लास्टिक से उत्पन्न कचरा पानी के श्रोतो यथा नदियों, समुद्रो तथा महासागरो में मिलकर इन्हे बुरी तरह से प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के केमिकल पर्यावरण के लिए बेहद हानिकारक होते हैं। जिससे इंसान, जानवरों, पौधों और सभी जीवित चीजों को नुकसान पहुंचाते हैं। प्लास्टिक को जलाने और फेंकने पर जहरीले केमिकल्स का उत्सर्जन होता है।

ऐसे प्लास्टिक के इस्तेमाल से बचें, जिसे एक बार इस्तेमाल के बाद ही फेंकना होता है। प्लास्टिक के पतले ग्लास, तरल पदार्थ पीने की स्ट्रॉ व अन्य सामान के उपयोग बंद करनी चाहिए। मिट्टी के पारंपरिक तरीके से बने बर्तनों के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

एक अन्य जानकारी के अनुसार झारखंड मजदूर संघर्ष संघ किरीबुरु इकाई के महामंत्री राजेन्द्र सिंधिया ने सेल प्रबंधन से कोरोना की बूस्टर डोज मुफ्त में लगाने की मांग की है।

महामंत्री ने कहा है कि केन्द्र सरकार के महत्वपूर्ण घोषणा के बाद सेल की किरीबुरु-मेघाहातुबुरु जेनरल अस्पताल में भी 18 से 59 वर्ष के लोगों को कोविड वैक्सीन का बूस्टर डोज मुफ्त में लगाया जाय।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *