Advertisement

राजकीय मध्य विद्यालय होसिर में चलाया गया जागरूकता अभियान

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ईकाई ने बाल अधिकार सप्ताह ( 14 से 20 नवंबर) के अवसर पर 18 नवंबर को बोकारो जिला के हद में राजकीय मध्य विद्यालय होसिर जागरूकता अभियान चलाया।
गोमिया प्रखंड के होसिर स्थित उपरोक्त विद्यालय में के बी कॉलेज बेरमो के निर्देश पर महाविद्यालय एनएसएस द्वारा पॉक्सो एक्ट 2012 से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया गया।

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने प्रभारी प्राचार्य प्रो. गोपाल प्रजापति के संरक्षण और कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार के नेतृत्व में राजकीय मध्य विद्यालय, होसिर में पॉक्सो जागरूकता कार्यक्रम चलाया, जिसमे स्कूल के शिक्षक, छात्र-छात्रा, हितधारक और एनएसएस स्वयं सेवकों ने भाग लिया।
जानकारी देते हुए प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस जागरूकता अभियान में कार्यक्रम पदाधिकारी डा प्रभाकर ने बताया कि पॉक्सो एक्ट बच्चों व नाबालिगों से किसी तरह के दुर्व्यवहार से सुरक्षा प्रदान करती है।

यह शारीरिक, मानसिक, मनोवैज्ञानिक व भावनात्मक दुर्व्यवहार हो सकता है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में किसी घटित अपराध की रिपोर्ट न दर्ज करना धारा 21(1 ) के तहत छह माह तक का कारावास या जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा पॉक्सो एक्ट के तहत की गई है। यह कठोर कानून बच्चों की रक्षा करती है। कहा कि हर विद्यालय में पॉक्सो कमिटी का गठन अनिवार्य रूप से की गई है जो इस तरह के घटित अपराध की जानकारी सही प्लेटफार्म तक अनिवार्य रूप से रखे। बच्चों के साथ होनेवाले किसी भी तरह के यौन व्यवहार होने पर घबराएं नहीं या डरे नहीं, बल्कि मामलों को दबाने या रफा दफा करने के बजाय परिवार, शिक्षकों या पुलिस को सूचित करें।

उन्होंने कहा कि पॉक्सो एक्ट की विभिन्न जानकारियों के साथ साथ सुरक्षित स्पर्श, असुरक्षित स्पर्श के तरीकों, आत्म प्रतिरक्षा के टिप्स, बाल अधिकार एवं अन्य बाल कानून, सरकारी हितधारकों आदि की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
इस अवसर पर एनएसएस स्वयं सेवकों ने पोस्टर के माध्यम से पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी, जिनमें सुमीत कुमार सिंह, पीयूष कुमार मंडल, सोनू कुमार शर्मा शामिल रहे। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक नारायण पंडित, शिक्षक श्वेता प्रसाद, आदर्श कुमार, अल्ताफ हुसैन सहित सैकड़ो छात्र छात्रा व् स्वयं सेवकों की उपस्थिति रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *