Advertisement

प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्रों द्वारा चित्रकला बनाकर मतदान के प्रति जागरूकता

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी प्लस टू (जमा दो) उच्च विद्यालय बोकारो थर्मल में चुनाव को लेकर 11 मई को जागरुकता अभियान चलाया गया।

जानकारी के अनुसार मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों ने चित्रकला व पोस्टर बना कर मतदाताओं को आम निर्वाचन के प्रति उत्प्रेरित किया। इस अभियान में डीवीसी हाई स्कूल के प्राचार्य धनंजय कुमार के नेतृत्व में विद्यालय के विद्यार्थियों ने पोस्टर बना कर भारत के नागरिकों को चुनाव जागरुकता से जुड़ा नारा लगाया।

उक्त कार्यक्रम में डीवीसी विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाओं में प्रशांत कुमार अग्रवाल, कुमारी छाया, सुकेश कुमार प्रजापति, शैलेश कुमार तिवारी, दिनेश कुमार महतो, आशा कुमारी, आरती रानी, विभा सिन्हा, ईशा सिंह, एफ लकड़ा, संजय कुमार झा, खेदन रजक, शोभा पांडेय, वी डी मिश्रा आदि ने अहम भूमिका निभाई।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *