एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन सृजन शाखा फुसरो की ओर से स्थानीय अग्रसेन भवन मे बिना आग जलाए भोजन व्यवस्था को लेकर 12 अप्रैल को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनों को कहा गया कि बिना आग जलाये, गैस खत्म होने या गैस की किल्लत हो, तो घबराने की जरूरत नहीं है। कहा गया कि कुछ ऐसी चीजें भी हैं, जिन्हें बिना गैस जलाए स्वादिष्ट भोजन बनाया जा सकता है। इसे प्रायोगिक तौर पर भी दिखाया गया।
अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन सृजन शाखा फुसरो के अध्यक्ष सोनम वंशल ने कहा कि आज के समय में कई बार गैस सिलेंडर खत्म हो जाने या गैस की किल्लत होने की वजह से रसोई का काम रुक जाता है। ऐसे में समझ नहीं आता कि बिना गैस ओर बिना आग के क्या बनाया जाए, लेकिन सच यह है कि कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें बिना गैस जलाए भी आसानी से तैयार किया जा सकता है। कहा कि ऐसी खाने की चीजें न सिर्फ जल्दी बनती है, बल्कि स्वाद में भी बेहद अच्छी होती हैं। कहा कि भेलपुरी एक हल्की और स्वादिष्ट स्नैक है।
इसमें मुरमुरा, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया, नमक, चाट मसाला और इमली की चटनी मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें। कुछ ही मिनट में टेस्टी भेलपुरी तैयार हो जाएगी। थोड़ा सा प्लान करके आप घर पर ही कुछ हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स बना सकते हैं। कहा कि ब्रेड सैंडविच सबसे आसान और झटपट बनने वाली चीज है।
इस अवसर पर बच्चो ने ब्रेड स्लाइस में बटर लगाएं और खीरा, टमाटर, प्याज, पनीर या अपनी पसंद की सब्जियां डालकर सैंडविच बनाया। इसमें सॉस या चटनी डाला। बच्चो ने फ्रूट चाट बनाया। इसमें सेब, केला, पपीता, अमरूद जैसे फल काट कर डाला। ऊपर से काला नमक, चाट मसाला और थोड़ा सा नींबू का रस डालकर मिलाया। उबले चने या तैयार नमकीन में दही डालें। ऊपर से नमक, चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर और मीठी चटनी डाला। यह बहुत स्वादिष्ट और ठंडी -ठंडी चाट बन गया।

अध्यक्ष ने कहा कि अंकुरित मूंग या चने में प्याज, टमाटर, खीरा और हरी मिर्च मिलाए। ऊपर से नींबू का रस, नमक और थोड़ा चाट मसाला डालकर मिक्स करें। यह हेल्दी और पेट भरने वाला स्नैक है। निर्णायक की भूमिका मे अर्चना सिंह, कुसुम अग्रवाल एवं उमा राठी थी। वहीं मौके पर युवा मंच के सुमित बंसल, मीनू अग्रवाल, विकास मित्तल, रोहित मित्तल, सोनू अग्रवाल और पंकज मित्तल आदि ने प्रथम पुरस्कार आयुषी अग्रवाल, द्वितीय पुरस्कार हिताक्ष गोयल, तीसरा पुरस्कार तन्वी अग्रवाल और भव्य गर्ग तथा महिलाओ मे प्रथम पुरस्कार जाग्रति अग्रवाल, द्वितीय पुरस्कार बबिता तथा तीसरा पुरस्कार स्नेहा गर्ग को देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष सोनम बंसल, सचिव नूतन मित्तल, कोषाध्यक्ष बरखा करीवाल, सदस्य मिताली अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, भावना मित्तल, ज्योति गोयल, कोमल अग्रवाल, पलक बंसल, मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष पूनम अग्रवाल, लक्ष्मी राठी सहित अन्य दर्जनों महिलाए उपस्थित थी।
![]()













Leave a Reply