Advertisement

आगामी 25 अप्रैल को तेनुघाट प्रीमियर लीग मैच के खिलाड़ियों की नीलामी

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट एक नंबर स्थित गोल्डेन जुबली मैदान मे आगामी 30 अप्रैल से प्रीमियर लीग मैच का आयोजन किया जाएगा। जो डे नाइट मैच होगा। जिसका फाइनल 2 मई को होगा।

बताया गया इसे लेकर 55 खिलाड़ियों को चुना गया है। जिसमें चार टीम बनेगी। जिसको लेकर 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन किया गया और 21 अप्रैल को रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया गया। मैच के लिए 55 खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन किया गया। साथ ही चार टीमों के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आगामी 25 अप्रैल को होगी, जिसमे चार ऑनर होंगे जो खिलाड़ियों को खरीदेंगे।

जानकारी के अनुसार चारों ऑनर को दो लाख पॉइंट्स खिलाड़ियों को खरीदने के लिए मिलेंगे। एक टीम को कम से कम 12 खिलाड़ियों को खरीदना होगा। उसके बाद 30 अप्रैल से गोल्डेन जुबिली मैदान में मैच शुरू होगा। उक्त जानकारी सौरभ कुमार सिंह ने 22 अप्रैल को दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *