गोला में सरस्वती रतिम विसर्जन जुलूस में घायल पीड़ितों की सुध लेने पहुंचे सांसद
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। रामगढ़ जिला के हद में गोला प्रखंड के सोसो कलां गांव में बीते दिनों सरस्वती पूजा का प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान दो समुदाय के बीच जुलूस को लेकर विवाद हो गया था।
मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन जुलूस लेकर स्थानीय ग्रामीण निकले थे, जिसमें ज्यादातर संख्या में महिलाएं एवं छोटी बच्चियां थी। जुलूस मां सरस्वती की प्रतिमा को रिक्शे पर लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ रही थी कि अचानक एक विशेष समुदाय द्वारा विरोध जताते हुए विसर्जन जुलूस को रोकने का प्रयास किया जाने लगा। जिसके बाद विवाद बढ़ा और समुदाय विशेष द्वारा जुलूस में शामिल महिलाओं और लड़कियों पर हिंसक हमला कर दिया गया। इस हमले में कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
घटना और पीड़ितों की जानकारी लेने पहुंचे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि इस तरह की घटना की वे कड़ी निंदा करते है। घटना पर बात करते हुए सांसद जायसवाल ने कहा कि झारखंड सरकार अपराध और अपराधियों को रोकने में लगातार विफल रही है। प्रदेश में इस तरह की घटनाएं आम हो गई है। आए दिन चोरी, डकैती, हत्या, बलात्कार और भ्रष्टाचार की खबरें सामने आती है। किंतु दुर्भाग्य है कि शासन और प्रशासन इनको रोकने में विफल दिख रही है।
सांसद ने कहा कि जब से झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार बनी है, असामाजिक तत्वों और अपराधियों का मनोबल बढ़ा है। राज्य सरकार भ्रष्टाचार व तुष्टिकरण की राजनीति में व्यस्त है। सांसद ने कहा कि इस घटना में जो भी दोषी हैं प्रशासन उन पर कड़ी कानूनी करवाई करें। मौके पर उपस्थित सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने कहा कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो, इसके लिए घटना में शामिल दोषियों पर कार्रवाई हो, अन्यथा ऐसे असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ेगा।
मौके पर भाजपा रामगढ़ जिला महामंत्री विजय जायसावल, जिला मंत्री दिलीप सिंह, जिला मंत्री अनमोल सिंह, गोला मंडल अध्यक्ष बबलू साव, सूरज वर्मा, प्रीतम झा, विक्की कुमार महतो, बरलंगा मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार, बरलंग मंडल संयोजक महेन्द्र प्रसाद, संतोष कुशवाहा, विकास मनी पाठक, राम निवास सिंह, स्नेहलता चौधरी, ललन कुशवाहा, अर्जुन प्रसाद, उज्जवल चक्रवर्ती, हरीश बर्मन, सोनू सोनी, विनीत यादव, ममता सोनी, सुषमा देवी, सुरेंद्र करमाली, प्रमोद रजवार, अरविंद जायसावल, टिकेंद्र महतो, राम कुमार नायक, सूखेद्र साहू, संजीत महतो, बिशटू महतो, प्रवीण कुमार, मुरली महतो, कोलेश्वर महतो सहित सैकड़ों रहिवासी व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply