रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के चिन्मय विद्यालय (प्राथमिक शाखा) के नन्हे छात्र अथर्व भारद्वाज इन दिनों अपनी शानदार अभिनय प्रतिभा से झारखंड का नाम रोशन कर रहे हैं। फिल्म डिस्टेंट में नील के किरदार को जीवंत कर उन्होंने दर्शकों और समीक्षकों का दिल जीत लिया है।
यह फिल्म वर्ष 2026 के कंचनजंगा इंटरनेशनल फिल्म महोत्सव में द्वितीय सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का सम्मान प्राप्त कर चुकी है, वहीं क्रिटिक्स सोसायटी फिल्म महोत्सव में फाइनलिस्ट रही है। इसके अलावा अरावली और दरभंगा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भी इसका आधिकारिक चयन हुआ है, जो इसकी गुणवत्ता और प्रभाव को दर्शाता है।
अथर्व के सहज, मासूम और भावनात्मक अभिनय की विशेष रूप से सराहना की जा रही है। इतनी कम उम्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनकी उपस्थिति न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे बोकारो और झारखंड के लिए गर्व का विषय बन गई है। अथर्व के दादा हरेंद्र चौबे समाजसेवी एवं शिक्षाविद हैं, जबकि उनके पिता रवि चौबे एक सक्रिय राजनेता और ट्रेड यूनियनिस्ट हैं, जो लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से जुड़े रहे हैं। अपनी सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए अथर्व ने फिल्म के निर्देशक देवेंद्र सिन्हा और पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने विद्यालय, शिक्षकों, परिवार और बोकारोवासियों को सहयोग व आशीर्वाद के लिए साधुवाद दिया।
![]()













Leave a Reply