Advertisement

धूमधाम से मनाया गया सहायक अध्यापिका का जन्मोत्सव, बटी किताब व् मिष्ठान

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बारहमसिया में 11 अप्रैल को जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सहायक अध्यापिका अनिता कुमारी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं माता समिति के सदस्यों ने मिलकर कार्यक्रम को खास बनाया। बताया जाता है कि सहायक अध्यापिका के जन्मदिन के मौके पर बच्चों के बीच किताबें एवं मिष्ठान वितरित की गई। इससे बच्चों में खुशी का माहौल देखने को मिला और शिक्षा के प्रति जागरूकता का भी संदेश दिया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक का जीवन समाज के लिए समर्पित होता है। सहायक अध्यापिका अनिता कुमारी का समर्पण और कार्यशैली हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। कहा कि बच्चों के बीच इस तरह का आयोजन उन्हें शिक्षा के साथ संस्कार भी सिखाता है। सहायक शिक्षक अजय कुमार नायक ने कहा कि जन्मदिन को इस तरह सामाजिक और शैक्षणिक रूप से मनाना सराहनीय पहल है। इससे बच्चों में सकारात्मक सोच विकसित होती है।

सहायक शिक्षक राजकुमार ने कहा कि विद्यालय परिवार में इस प्रकार के आयोजन आपसी सहयोग और प्रेम को बढ़ाते हैं। अनिता कुमारी का योगदान विद्यालय के लिए महत्वपूर्ण रहा है। इस अवसर पर सहायक अध्यापिका अनिता कुमारी ने भावुक होकर कहा कि विद्यालय परिवार और बच्चों के बीच इस तरह अपना जन्मदिन मनाना उनके लिए बेहद खास और यादगार पल है। कहा कि बच्चों को किताबें बांटकर मुझे सच्ची खुशी मिली। मेरा प्रयास रहेगा कि मैं हमेशा शिक्षा के माध्यम से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित रहूं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सहायक अध्यापिका को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *