Advertisement

शिविर में पांच प्रखंड के लाभार्थियों का किया गया एसेसमेंट

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के अंतर्गत रियल स्कॉलर सोसाइटी बोकारो द्वारा संचालित फैशन डिज़ाइनिंग प्रशिक्षण केंद्रों में 4 जून को महिला लाभार्थियों का असेसमेंट किया गया।

जानकारी के अनुसार जिला के हद में पांच केंद्रों क्रमशः चास प्रखंड के बीजूलिया, नावाडीह प्रखंड के बिरनी सहित कसमार, पेटरवार, बेरमो एवं गोमिया प्रखंड में महिला लाभार्थियों का असेसमेंट सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

ज्ञात हो कि, असेसमेंट केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि रोजगार और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता एक मजबूत कदम है। हर चेहरे पर सफलता की चमक और बेहतर भविष्य का सपना साफ दिखाई दे रहा था।

इस अवसर पर रियल स्कॉलर सोसाइटी के अध्यक्ष आशिफ इकबाल, प्रोजेक्ट हेड रविंद्र कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर धीरज कुमार तथा केंद्र प्रशिक्षक झरना दास, सीता देवी एवं सरिता शर्मा उपस्थित रहे। सभी अतिथियों एवं प्रशिक्षकों ने लाभार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर प्रोजेक्ट हेड रविंद्र कुमार ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क है और बोकारो जिले के सभी 9 प्रखंडों में संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात लाभार्थियों को अपने ही जिले बोकारो में कार्य करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

इसके अंतर्गत उन्हें नेशनल कौंसिल फॉर हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट डेवलपमेंट की प्रोडक्शन यूनिट में रोजगार से जोड़ने की योजना है। कहा कि रियल स्कॉलर सोसाइटी का उद्देश्य बोकारो के माइनिंग अफेक्टेड परिवार के महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन सकें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *