रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। आर्ट ऑफ़ लिविंग फाउंडेशन के बोकारो चैप्टर द्वारा बीते 12 अप्रैल को जिला के हद में राधागांव में नए आश्रम कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर 150 से अधिक पौधों का पौधरोपण किया गया और योग-ध्यान कार्यक्रम आयोजित किए गये।
कार्यक्रम की शुरुआत आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्रीश्री रवि शंकर की पूजा-अर्चना से की गयी। इसके बाद उपस्थित जनों को योग शिक्षक अजय कुमार और मल्लिका डे के नेतृत्व में योग, प्राणायाम, ध्यान और सुदर्शन क्रिया कराई गई। भजन-कीर्तन और सत्संग से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

जानकारी देते हुए योग शिक्षक विनोद कुमार गुप्ता ने 13 अप्रैल को कहा कि आश्रम खुलने से ग्रामीणों को सेवा, योग और आध्यात्मिक मार्गदर्शन का लाभ मिलेगा। प्रवक्ता संजय सोनी ने बताया कि आम, अमरूद, आंवला, तेजपत्ता, काजू, कटहल और वटवृक्ष सहित विभिन्न पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम में नवीन जिंदल और पीसी मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर कई शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण रहिवासी मौजूद रहे। अंत में महाप्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
![]()













Leave a Reply