प्रहरी संवाददाता/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला के हद में बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपडा नागुडसाई क्षेत्र के समीप स्वर्ण रेखा नदी के किनारे बीते 21 अप्रैल को विशालकाय बम बरामद किया गया। बरामद बम 227 किलोग्राम का अनुमानित बताया जा रहा है। बरामद विशालकाय बंद को भारतीय थल सेना ने बम निरोधक दस्ते की मदद से सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया।
अनुमान लगाया जा रहा है कि पानीपाड़ा गांव के पास सुवर्णरेखा नदी किनारे द्वितीय विश्वयुद्ध काल का 227 किलोग्राम वजनी तीसरा जिंदा बम मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। भारतीय सेना का बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचकर संपूर्ण क्षेत्र को सील कर दिया है। ज्ञात हो कि पांच दिन पहले 18 अप्रैल को सुवर्ण रेखा नदी के किनारे एक बम बरामद किया गया था। सूचना मिलते ही सेना की टीम मौके पर पहुंची और इलाके को अपने नियंत्रण में ले लिया। सुरक्षा के मद्देनजर नदी के दोनों ओर बाहरी तत्वों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई।
स्वर्ण रेखा नदी क्षेत्र में लगातार तीसरा बम मिलने से इलाके के रहिवासियों में दहशत का माहौल है। जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि घबराएं नहीं और नदी किनारे जाने से बचें। सेना के अधिकारियों के अनुसार, 227 किलो का यह बम बेहद खतरनाक है और इसे निष्क्रिय करने के दौरान तेज धमाका हो सकता है। इसी को देखते हुए रहिवासियों को एक किलोमीटर के दायरे से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
![]()













Leave a Reply