राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध डीवीसी मजदूर संघ का 10वां त्रिवार्षिक अधिवेशन बीते दिनों पश्चिम बंगाल के डीवीसी मेजिया थर्मल प्लांट में आयोजित किया गया। जिसमें पुरानी कमिटी को भंग कर नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।
अधिवेशन में चयनित नए पदाधिकारियों में भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ का केंद्रीय अध्यक्ष अरघा बासु तथा तपन कुमार दास को महामंत्री बनाया गया। इसके अलावे उपाध्यक्ष कौशिक बनर्जी, कंचन सेन मोदक, अनिमेष गिरि, मानव बनर्जी एवं शिल्पा हलदार को बनाया गया। सहायक महामंत्री के रूप में मदन कुमार एवं विश्वरूप दासगुप्ता को दायित्व दिया गया।

सहायक सचिव पद पर सुनिल प्रसाद, पुष्पाजित सांई एवं इंद्रजीत दास को बनाया गया। अधिवेशन में अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के डी. राजमुरुगन तथा भारतीय मजदूर संघ पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष उज्वल मुखर्जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। नई समिति की घोषणा डीवीसी मजदूर संघ के संस्थापक कुमुद रंजन भट्टाचार्य द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से छतना बांकुड़ा के विधायक सत्यनारायण मुखर्जी, सुजीत रॉय, जिला सचिव (बांकुड़ा) अनन्त मुखर्जी तथा अखिल भारतीय ठेका मजदूर संघ के उपाध्यक्ष बृज बिहारी शर्मा उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply