Advertisement

झारखंड में नियुक्तियों से विकास को गति, सीएम ने बांटे नियुक्ति पत्र

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड में रोजगार और विकास की कड़ियों को मजबूत करते हुए 21 अप्रैल को झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा अनुशंसित बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों (सीडीपीओ) और महिला पर्यवेक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। यह नियुक्ति पत्र राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदान किए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि नवनियुक्त कर्मियों के जुड़ने से विभाग की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अब और अधिक प्रभावी तरीके से आम जनता तक पहुंच सकेंगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए योग्य एवं समर्पित कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री सोरेन ने सभी अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। सोरेन ने कहा कि नवनियुक्त कर्मियों के आने से विभाग की कार्यक्षमता बढ़ेगी और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अधिक प्रभावी ढंग से धरातल पर उतर सकेंगी। सभी अभ्यर्थियों और उनके परिवारजनों को उनकी ओर से ढेरों बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अभ्यर्थियों के परिजन भी उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *