Advertisement

भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई को प्रशासन से लगाया गुहार

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जरीडीह प्रखंड के बांधडीह उत्तरी पंचायत रजवारडीह रहिवासी बंशी रजवार के पुत्र आनंद रजवार ने अपने हीं चचेरे भाइयों नारायण रजवार, गुड्डू रजवार, चंदू रजवार, गोविंद रजवार, राजू रजवार और छत्रु रजवार पर अपने पिता द्वारा खरीदी जमीन को जबरन सुमन जयसवाल के साथ मिलकर एसआरएन पब्लिक स्कूल के मालिक नवल शर्मा को बेचने का आरोप लगाया है।

उन्होंने 22 अप्रैल को प्रेस वार्ता कर कहा कि सुधादेव गली के छठ घाट समीप उसके पिता बंशी रजवार द्वारा लगभग 30 डिसमिल रैयती जो किसी अन्य को बेची गई है ओर 32 डिसमिल गैरंजरूआ जमीन खरीदी गई थी। जिसका जमा वंदी उसके पिता के नाम पर अंचल कार्यालय में दर्ज है। जिसे उपरोक्त द्वारा जबरन और जान से मारने की धमकी देकर एसआरएन पब्लिक स्कूल के मालिक नवल शर्मा को बेच रहे है। उन्होंने कहा कि इसकी लिखित शिकायत उन्होंने अंचल अधिकारी जरीडीह को बीते सप्ताह दी है। उन्होंने बोकारो जिला उपायुक्त से उक्त मामले को संज्ञान में लेकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

वही मामले को लेकर आजसू जरीड़ीह प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार महतो ने कहा कि पार्टी द्वारा गैरंजरूआ सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से अतिक्रमण के खिलाफ आंदोलन अभी कुछ दिनों के लिए स्थगित किया गया है। कहा कि अगर भू माफियाओं द्वारा अवैध अतिक्रमण को पूरी तरह से रोका नहीं गया तो इस बार वृहद रूप से पार्टी द्वारा आंदोलन की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *