एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को बोकारो जिला के हद में रेलवे कॉलोनी कथारा स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों द्वारा कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा अंताक्षरी कार्यक्रम सहित विद्यालय परिसर की सफाई की गयी।
बाल दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों के प्रिय देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा विद्यालय परिसर में अंताक्षरी का आयोजन किया गया तथा विद्यालय परिसर की सफाई की गयी। अंताक्षरी तथा सफाई में विद्यालय के छात्र सनम कुमार, आयुष कुमार, कृष्णा कुमार, विराज कुमार, हर्ष कुमार, प्रीतम कुमार, आदित्य कुमार, अनमोल कुमार, छात्रा परिधी कुमारी, सोनम कुमारी, सृष्टि, काव्या कुमारी, परी कुमारी, गायत्री कुमारी आदि शामिल थे।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कथारा कोलियरी के प्रभारी परियोजना पदाधिकारी कृष्ण मुरारी, विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव सहित विद्यालय के प्रधानाध्यापिका सरोज देवी, शिक्षक रामजी प्रसाद, शिक्षिका प्रियंबदा कुमारी आदि उपस्थित थे। सभी अतिथियों तथा शिक्षकों ने यहां छात्रों द्वारा तैयार खिचड़ी का लुत्फ़ उठाया। ज्ञात हो कि उक्त विद्यालय सीसीएल अनुदानित है बावजूद इसके आज भी इस विद्यालय के छात्रों को पठन पाठन के लिए बेंच-डेस्क की सुविधा तक नहीं है। और तो और शिक्षकों के लिए आधा अधूरा टूटे कुर्सी है। बावजूद इसके यहां के बच्चों में शिक्षा प्राप्त करने के प्रति ललक सराहनीय है।
![]()













Leave a Reply