Advertisement

कटाव स्थल पर जर्जर दीवार गिरने से जख्मी एक और महिला की मौत

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर अंचल के सबलपुर पछियारी टोला में बीते 13 सितंबर को एक कटाव ग्रस्त जर्जर घर की दीवार गिरने से घायल एक और महिला की इलाज के दौरान 14 सितंबर को मौत हो गई।

बताया जाता है कि 55 वर्षीय मृतक महिला शारदा देवी पति स्वर्गीय वकील राय सबलपुर उतरी पंचायत के ग्राम सबलपुर नेवल टोला रहिवासी थी। जिनका वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर स्थित सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया था। जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद मृतका के परिजनों ने शव को सोनपुर थाना पर लाया। जहां पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर हाजीपुर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौप दिया।

विदित हो कि बीते 13 सितंबर को पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के बाढ़ग्रस्त प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने के उपरांत दीवार गिरने से घटनास्थल पर ही सबलपुर पछियारी टोला की एक अन्य महिला उर्मिला देवी की मौत हो गई थी।

बीजेपी प्रवक्ता ने की मृतक महिला के परिजनों से मुलाकात

घटना की सूचना पाकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बिहार प्रदेश प्रवक्ता उपेन्द्र सिंह ने 14 सितंबर को
सबलपुर पछियारी टोला में मृतक के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि बीते 13 सितंबर को एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में सबलपुर दियारा क्षेत्र के नौघरवा टोला में कटाव के कारण दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई थी और आधा दर्जन रहिवासी घायल हो गए थे। इसके बाद पीड़ित परिवार से मिलने घटना स्थल पर पहुंचकर उन्होंने अधिकारियों से बात कर मुआवजे की राशि को अविलंब पीड़ित परिवार को दिलवाने का कार्य किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *