रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। जैन पब्लिक स्कूल बोकारो में वार्षिक क्रॉस कंट्री दौड़ उत्साह और जोश के साथ सम्पन्न हो गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 4 से 8 तक के सत्य, अहिंसा, संयम और क्षमा हाउस के लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जैन मिलन के अध्यक्ष संजय बैद और सचिव आलोक जैन ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर किया। छात्रों ने खेल भावना और अनुशासन का परिचय देते हुए दौड़ सफलतापूर्वक पूरी की। क्रॉस कंट्री दौड़ में छात्रों में शुभम कुमार विजेता, प्रिंस कुमार उप विजेता और अभय कुमार तृतीय रहे। छात्राओं में किरण कुमारी ने प्रथम, खुशी कुमारी ने द्वितीय और सिद्धि कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष संजय बैद और सचिव आलोक जैन ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में अनुशासन, स्वास्थ्य और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। प्राचार्या दलजीत कौर ने कहा कि खेल के प्रति विद्यार्थियों का जोश सराहनीय है। कहा कि विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
![]()













Leave a Reply