Advertisement

पेटरवार के गागीहाट में अज्ञात चोर ने व्यवसायी के रुपए से भरा थैली ले भागा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना क्षेत्र के साप्ताहिक बुंडू गागीहाट में अज्ञात चोर द्वारा व्यवसायी की रुपए से भरी थैली को उड़ा दिया गया। व्यवसायी ने बताया कि थैली में 31 हजार रुपये रखे थे। पीड़ित व्यवसायी के अनुसार यह घटना 18 नवंबर के दिन 11 बजे की है।

बताया जा रहा है कि प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को बुंडू गागीहाट में एनएच-23 के बगल में चट का बोरा बिछाकर व्यवसायी मदन गुप्ता, राजीव प्रसाद, चन्द्र देव प्रसाद, धनेश महथा, इंद्रदेव प्रसाद आदि मिलकर लाह, महुवा, चावल सहित अन्य फुटकर सामानों की खरीद बिक्री की कार्य करते रहे हैं। इस क्रम में 18 नवंबर को किसानो से सामान खरीदने के बाद उन्हें राशि देने के लिए रुपए भरा थैली खोजने लगे तो थैली गायब पाया।

एक व्यवसायी धनेश महथा को शक हुआ कि बगल में मोटरसाइकिल पर बैठा एक व्यक्ति ही थैला गायब किया होगा। बगल के दुकान में सीसीटीवी कैमरा में देखा गया तो सही में वही व्यक्ति का चेहरा दिखा, जो थैला उठाकर नौ दो ग्यारह हो गया था। इसकी सूचना तुरंत पेटरवार थाना को दी गई। पेटरवार पुलिस अगल- बगल दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है। समाचार प्रेषण तक चोर पुलिस की पकड़ से बाहर है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *