Advertisement

वैशाली जिले में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को वैशाली में जगह जगह जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर वैशाली के जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा जिला मुख्यालय हाजीपुर समाहरणालय परिसर स्थित बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समीप हुए जीर्णोद्धार कार्य के बाद नवनिर्मित प्रवेश द्वार का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।

इसके उपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, वैशाली, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, हाजीपुर सहित अन्य पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक अन्य जानकारी के अनुसार नगर परिषद हाजीपुर के सभापति संगीता कुमारी द्वारा हाजीपुर शहर के अनवरपुर चौक स्थित बाबासाहेब की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह और अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी बाबा साहेब के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने अपने संदेश में कहा कि बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *