Advertisement

उलगड्डा पहुंचकर पूर्व विधायक ने सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों को बंधाया ढांढस

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के ग्राम पंचायत उलगड्डा के टोला पुरनाडीह गोमिया के पूर्व विधायक बबीता देवी 13 जून को पहुंचीं। उन्होंने बाबूचंद सोरेन के आवास जाकर उनके भाई के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

ज्ञात हो कि जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के उलगड्डा पंचायत के पुरनाडीह रहिवासी बाबूचंद सोरेन के भाई का विगत दिनों एक दु:खद सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। इसे लेकर पूर्व विधायक शोकाकुल परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचीं। पूर्व विधायक ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। उन्होंने शोक-संतप्त परिजनों को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की। इस दौरान उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। मौके पर बड़ी संख्या में पुर्व विधायक समर्थक व् ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *